Posts

Showing posts from October, 2019

संगीत क्या है ?

Image
भारतीय संगीत मधुरता, लयबद्धता तथा विविधता के लिए जाना जाता है। वर्तमान समय में शास्त्रीय संगीत जिस रूप में हम सभी के समक्ष है,वह आधुनिक युग की प्रस्तुति  नहीं  है,बल्कि इसका इतिहास वैदिक काल से जुड़ा है,इसका उल्लेख अधिकतर सामवेद में देखने को अधिक मिलता है! सामवेद उन वैदिक ऋचाओं (अर्थात वैदिक श्लोक,मंत्र) का संग्रह मात्र है, जो गाये जाने योग्य है !प्राचीन काल से ही ईश्वर की आराधना हेतु भजनों के प्रयोग की परंपरा रही है! ध्यान देने की बात यह है की प्राचीन काल में अन्य कलाओं के समान भारतीय संगीत-कला भी धर्म से प्रभावित थी। वास्तव में संगीत की उत्पत्ति धार्मिक प्रेरणा से ही हुई है, परन्तु धीरे-धीरे यह धर्म को विभाजित करते हुए लौकिक जीवन से जुड़ती गई, और इसी के साथ गायन-कला, वादन-कला एवंम नृत्य-कला के नए-नए रूपों का अविष्कार होता चला गया । कुछ समय पश्चात नाट्य-कला भी संगीत का हिस्सा बन गया, समय के साथ-साथ संगीत की विभिन्न धाराएँ विकसित होती गई, हमारा यह भारतीय संगीत अनेक महान-विभूतियों के योगदान के परिणाम स्वरूप ही इतना विशाल रूप धारण कर सका है! भारतीय स...